Gold Rate Today: आज 1 जून से नया महीना शुरु हो गया है। सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मई के महीने में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार को सराफा बाजार में सोने का भाव लुढ़क गया था। ये गिरावट डॉलर में आई तेजी की वजह से देखने को मिली। इसके बाद शुक्रवार को सोने की कीमत उछाल देखा गया। आज रविवार को सोने की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। अगर आज आप सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

24 कैरेट सोने का भाव (Gold rate today 1 june)
रविवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 97,460 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 10 ग्राम सोने का दाम यही था। लगातार दो दिन सोने की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 9,74,600 रुपये पर है।
22K सोने का लेटेस्ट दाम (22K Gold price)
22 कैरेट प्रति 10 ग्रम सोने का भाव आज 89,350 रुपये पर है और वहीं,गुरुवार को 89,100 रुपये पर था। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 8,93,500 रुपये पर थी और गुरुवार को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 8,93,500 पर थी।
18K गोल्ड का ये है लेटेस्ट रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 73,110 रुपये पर है। इससे पहले गुरुवार को 72,900 रुपये पर था। वहीं, प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 2100 रुपये उछलकर 7,31,100 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को 7,29,000 रुपये पर है।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे की वजह
निर्मल बांग सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई। इस तेजी की पीछे की वजह डॉलर की शुरुआती तेजी और अमेरिकी कोर्ट के द्वारा ट्रम्प के टैरिफ पर रोक लगाने के बाद गोल्ड रेट में हलचल देखी गई। इस फैसले में कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रम्प ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया और संविधान के दायरे से बाहर जाकर ये टैरिफ लगाने की कोशिश की। ऐसे में सोने में 1.3% तक उछाल देखने को मिला जिससे डॉलर में आई थोड़ी तेजी के दौरान हुई गिरावट की भरपाई हो गई। कमजोर डॉलर की वजह से अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है।
डॉलर इंडेक्स 0.4% गिर गया था। शुरुआत में डॉलर तब मजबूत हुआ जब अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप के कई टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि ट्रंप अब भी अपनी ट्रेड नीति को लागू करने के लिए दूसरे रास्ते अपना सकते हैं। इस साल डॉलर में गिरावट देखी गई है क्योंकि व्हाइट हाउस की ओर से शुरू हुए ट्रेड वॉर ने निवेशकों को अमेरिकी बाजार से पैसे हटाकर कहीं और लगाने पर मजबूर किया है। इस अस्थिरता के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग भी बढ़ी है।
गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के पूर्व चेयरमैन जिम Jim O'Neill ने ब्लूमबर्ग टीवी से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि डॉलर में गिरावट रुकने वाली है, क्योंकि यह अभी भी काफी ज्यादा प्राइस पर है।"
हालांकि सोना पिछले महीने के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब $180 नीचे है, फिर भी यह साल भर में 25% से ज्यादा ऊपर है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से पैदा हुई उथल-पुथल के बीच सोना निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बना हुआ है।
वहीं, ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमत लुढ़क गई है। डॉलर में हल्की तेजी की वजह से सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। निवेशक अब अमेरिकी इन्फ्लेशन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की आगे की नीतियों को लेकर संकेत दे सकती है।
भारत के अलग-अलग शहरों में सराफा बाजार में आज लेटेस्ट दाम
लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9746 रुपये पर है।
दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 9746 रुपये पर है।
मेरठ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9746 रुपये पर है।
कोलकाता में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9731 रुपये पर है।
कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9746 रुपये पर है।
सराफा बाजार में आज चांदी का लेटेस्ट रेट
आज चांदी का रेट लगातार तीसरे दिन भी नहीं बदला है। 30 मई को चांदी का रेट कम हो गया था। आज रविवार को 10 ग्राम चांदी का दाम आज 999 रुपये पर है और 100 ग्राम चांदी की कीमत 9990 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 27 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा



Click it and Unblock the Notifications