Gold Rate Today: सराफा बाजार में आज महीने की शुरुआत सोने के भाव में गिरावट के साथ हुई है। सोने के गहने लेने वालो के लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 25% टैरिफ का ऐलान किया। जिसके बाद आज भारतीय सराफा बाजार से लेकर शेयर बाजार में लगातार दुसरे दिन भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 99970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 100180 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 74990 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75150 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99820 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99970 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99970 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99970 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99820 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतें 3,290 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहीं, लेकिन इस हफ्ते कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। जून के बाद यह सोने के लिए सबसे खराब सप्ताह साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका की तरफ से लगाए गए नए टैरिफ और डॉलर की मजबूती है।
डॉलर की मजबूती ने सोने को किया कमजोर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिन देशों के साथ अमेरिका का व्यापार समझौता नहीं है, उन पर कड़े शुल्क लगाए हैं। इनमें 10% का ग्लोबल बेस टैरिफ और कुछ देशों के लिए 41% तक का अतिरिक्त शुल्क शामिल है। इससे डॉलर में मजबूती आई है, जिससे निवेशकों ने सोने से दूरी बना ली।
महंगाई के आंकड़ों से फेड की पॉलिसी पर असर
जून महीने के लिए आए महंगाई (PCE) के आंकड़े अनुमान से ज्यादा रहे हैं। इस कारण अब उम्मीद कम है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा। इससे भी सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।
अब नजर जुलाई के जॉब डेटा पर
अब निवेशकों की नजर अमेरिका के जुलाई महीने के जॉब डेटा (नौकरी के आंकड़ों) पर है। अगर ये आंकड़े भी मजबूत रहते हैं, तो फेड का रुख और सख्त हो सकता है। इसका मतलब यह होगा कि ब्याज दरें अभी और समय तक ऊंची रह सकती हैं, जिससे सोने में और गिरावट हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications