नई दिल्ली, जुलाई 13। सोना खरीदारों के लिए एक बुरी खबर आई है। मगर सोने के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इससे 24 कैरेट वाले सोने का दाम 48000 रु के ऊपर पहुंच गया है। आज मंगलवार 13 जुलाई को सोने की कीमतों में उछाल आया है। इससे पहले सोमवार को सोने की कीमतें नीचे आयी थीं। सोने के साथ ही आज चांदी भी महंगी हुई है। बता दें कि चांदी के दाम आज की तेजी के साथ 69000 रु प्रति किलो के ऊपर आ गए हैं। सोना और चांदी के लेटेस्ट प्राइस देखें।
13 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतें ऊपर चढ़ी हैं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 160 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47846 रु से चढ़ कर 48006 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 669 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 68585 रु से चढ़ कर 69254 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 160 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47814 रु और 22 कैरेट वाला सोना 146 रु महंगा होकर 43973 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 120 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36005 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 94 रु की तेजी के साथ 28084 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
लोग बेच रहे सोना
महामारी ने लाखों लोगों को गरीबी या दिवालिये की कगार पर ला दिया है। इसलिए कई भारतीय अब अपने अंतिम उपाय के रूप में सोने के गहने बेच रहे हैं और कुछ दिन गुजारा करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण भारत में वायरस की दूसरी लहर ने लोगों की इनकम पर विनाशकारी प्रभाव डाला है। आस-पास कम बैंक होने के कारण, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जरूरत के समय सोने पर भरोसा करते हैं क्योंकि इसे आसानी से बेचा जा सकता है। वही इस समय हो रहा है।
दक्षिण भारत में खूब बिक रहा सोना
दक्षिण भारत में सामान्य से लगभग 25 फीसदी अधिक पुराना सोना ज्वैलर्स को बेचा गया है। ये मौजूदा स्थिति में ही हो रहा है, जब लोगों के सामने गुजारा करने की भी चुनौती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications