Gold Rate Prediction: गोल्ड हमेशा से ही अच्छा रिटर्न देता रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि सोना 2024 में भी अच्छी कमाई कराएगा। अगर जानकरों की राय पर नजर डाली जाए तो सोने का रेट 2024 में काफी ऊपर जा सकता है। आइये जानते हैं गोल्ड रेट पर किस जानकार की क्या राय है।
जानिए 2024 में कितना महंगा हो सकता है गोल्ड
जानकारों की मानें तो सोने का रेट 2024 में काफी ऊपर जाएगा। हालांकि अलग-अलग जानकारों की राय अलग-अलग है।

- कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
2024 में कहां तक जाएगा चांदी का रेट
औद्योगिक मांग में मजबूत के चलते चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना रहेगा। जानकारों का मानना है कि अगर चांदी का रेट 26 डॉलर प्रति औंस या 78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर गया तो यह 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
अब जानिए बीते एक हफ्ते में गोल्ड कितना महंगा हुआ
24 कैरेट सोने का रेट बीते शुक्रवार को 62624 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 62512 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 112 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।
वहीं बीते हफ्ते चांदी का भी रेट बढ़ा। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 70638 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट बीते सोमवार को 70417 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 221 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
अब जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 828 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन गोल्ड 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 6296 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications