Gold: गोल्ड रेट के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। इस दौरान सोने और चांदी का रेट बढ़ा है। जानकारों का मानना है कि बीते एक हफ्ते के दौरान डॉलर कमजोर हुआ है। भारत में रुपये के खिलाफ डॉलर 83 रुपये के स्तर के नीचे चला गया है। आमतौर पर जानकारों की राय है कि जब भी डॉलर कमजोर होता है, तो सोने का रेट बढ़ता है।
जहां तक बीते हफ्ते की बात है तो सोने का रेट तेजी से बढ़ा है। बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार को 62515 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को सोने का रेट 62192 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट 323 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ।

वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट भी बढ़ा है। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 71530 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को चांदी का रेट 71386 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 144 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
इस प्रकार से सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 937 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन सोना 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5404 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
जानिए बीते हफ्ते किस कैरेट सोने का रेट कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 36571 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार से एक हफ्ते के दौरान सोना 189 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 46886 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार से एक हफ्ते के दौरान सोना 243 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 57264 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार से एक हफ्ते के दौरान सोना 296 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62265 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार से एक हफ्ते के दौरान सोना 322 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62515 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार से एक हफ्ते के दौरान सोना 323 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानिए 2024 में कहां तक जा सकता है सोने का रेट
सराफा मार्केट में तेजी का सिलसिला 2024 में भी जारी रह सकता है। जानकारों की मानें तो वायदा बाजार में सोने का रेट प्रति दस ग्राम 68000 रुपये का स्तर टच कर सकते हैं।
ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां पर सोने के रेट पर जानकारों की राय बताई जा रही है। यह निवेश की राय नहीं है। कृपया निवेश का फैसला लेने के पहले वित्तीय सलाहकारों की राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
