
Weekly change in Gold rate : सोना और चांदी के रेट बीते हफ्ते बढ़े हैं। हालांकि यह इतना नहीं बढ़े हैं, जितना इससे पहले के हफ्ते में बढ़े थे। अगर देखा जाए तो यह तेजी मामूली कही जा सकती है, लेकिन यहां पर यह बात ध्यान रखने की कि सोना बड़ी तेजी से अपने ऑलटाइम हाई रेट की तरफ बढ़ रहा है। अगर रेट ऐसे ही बढ़ते रहे तो सोना 2 साल बाद अपने सर्वोच्च शिखर को छू सकता है। आइये जानते हैं कि सोना और चांदी के रेट बीते हफ्ते कितना बढ़े हैं।
पहले जानिए सोना कितना महंगा हुआ
बीते हफ्ते जहां शुक्रवार को सोने का रेट 53937 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 53854 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में सोना 83 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है।
अब जानिए चांदी का रेट कितना बढ़ा
चांदी का बीते हफ्ते शुक्रवार को 66131 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं यह रेट सोमवार को 65764 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 367 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।
अब जानिए ऑलटाइम हाई से कितना कम
सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2,263 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
जानिए एमसीएक्स में कितनी तेजी के साथ बंद हुआ सोना और चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शनिवार को सोने की फरवरी 2023 की फ्यूचर ट्रेड 244.00 रुपये की तेजी के साथ 54,295.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई थी। वहीं चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 1069.00 रुपये की तेजी के साथ 68,103.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ हो रहा कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 8.11 डॉलर की तेजी के साथ 1,797.35 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.39 डॉलर की तेजी के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications