Gold rate increased by Rs 1500 in a week: देश का सबसे बड़ा त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान सभी सामानों की बहुत ही ज्यादा खरीदारी होती है। इसमें सोना और चांदी भी शामिल है। लेकिन इस बार त्योहारी सीजन के पहले सोना और चांदी का रेट बेकाबू हो गया है। सोना और चांदी का रेट बीते हफ्ते काफी तेजी के साथ बढ़ा है।
बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 60693 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 59121 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से सोने का रेट पूरे हफ्ते के दौरान करीब 1572 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।

वहीं इस दौरान चांदी का रेट भी तेजी से बढ़ा है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 71991 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार का 70879 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से चांदी का रेट पूरे हफ्ते में 1112 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
त्योहारी सीजन में खरीद रहे हैं सोना, तो इन बातों का रखें ध्यान
- सोने की शुद्धता: सोने को कैरेट में मापा जाता है, 24 कैरेट शुद्ध सोना होता है, लेकिन जेवर में 22 कैरेट का इस्तेमाल होता है।
- हालमार्किंग: सोने के गहनों की हॉलमार्किंग की जांच जरूर करें
- सोने की कीमत: ज्वैलर सोने की जो कीमत बता रहा है वह सही है या नहीं इसे जरूर चेक करें
- मेकिंग चार्ज: जेवर लेते वक्त मेकिंग चार्ज के बारे में जरूर जानें
- ज्वैलर से बिल जरूर लें: सोने खरीदने के बाद सुनार से बिल जरूर लें
- ऑनलाइन करें पेमेंट: जेवर लेने के बाद सुनार को ऑन लाइन पेमेंट करें, इससे धोखाधड़ी पर रोक लगेगी
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 892 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
सोने और चांदी का किसी भी शहर का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 4473 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
