Gold Rate In India: भारत में लगातार पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कीमतों में उछाल के मामले में सोना लगातार अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन यानी आज सोना करीब 72,000 रुपए के पास पहुंच चुका है। बात करें भारत की तो चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 73,150 की कीमत पर बिक रहा है। आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों के सोने के दाम बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक सोना लगातार दो दिनों से अपने ऑल टाइम हाई लेवल के रिकॉर्ड को तोड़कर नया ऑल टाइम हाई लेवल बना रहा है। नहीं देश के शहरों में भी इस समय सोने की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर एक एवरेज निकाला जाए तो देश के सभी शहरों में सोने की कीमत लगभग 70,000 रुपए के पार है।

नई दिल्ली में सोने का दाम
देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 72,260 रुपए की दर से बिक रहा है। कल के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 380 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मुंबई में सोने का दाम
मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। अगर बात करते हैं मुंबई में गोल्ड प्राइस की तो यहां पर 24 कैरेट सोना 72,110 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। जो कल के मुकाबले आज 380 रुपए की तेजी पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई गोल्ड प्राइस ने तोड़ा रिकॉर्ड
अगर बात करें चेन्नई की तो यहां पर सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और 73150 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
कोलकाता में क्या रही सोने की कीमत
आपने आज कोलकाता में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 380 रुपए की तेजी देखने को मिली है। कोलकाता में आज सोना 72110 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है जो कल 71,730 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
लखनऊ में सोने के कीमत
अगर बात करें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,260 रही है। वहीं कल लखनऊ में सोने की कीमत 71,880 रुपए थी, जिसमें 380 रुपए की तेजी देखने को मिली है।
बेंगलुरु में सोने के दाम
बेंगलुरु में सोना 72,110 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज इसमें 380 रुपए की बढ़त देखने को मिल रही है। कल बेंगलुरु में सोना 71,730 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
अहमदाबाद में सोने के दाम
अगर बात करें गुजरात के अहमदाबाद की तो यहां पर 10 ग्राम सोने की कीमत 72,160 रुपए रही है। वहीं कल 24 कैरेट सोने की कीमत 71,780 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
देश में सोने की कीमतों में इस समय जबरदस्त तेजी देखने को मिल रह है। हांलाकि अभी वेडिंग सीजन भी नहीं शुरू हुआ है और गोल्ड प्राइसेज में इतनी तेजी देखी जा रही है। इससे पता चलता है कि वेडिंग सीजन के दौरान सोने की कीमत में भारी मांग की वजह से और तेज उछाल आ सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
