Gold Price Today: सोने के भाव में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही. सर्राफा बाजार में 7 जून को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही है. ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव तो 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है. अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर नजर है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 330 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है. 10 ग्राम सोने का भाव 73750 रुपए पर पहुंच गया है. जबकि 100 ग्राम की कीमतों में 3300 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही है.
बेंगलुरु में चढ़ा सोने का भाव
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव आज 300 रुपए प्रति 10 ग्राम उछलकर 67600 के भाव पर पहुंच गया है. इसी तरह 100 ग्राम के भाव में भी 3000 रुपए की मजबूती है, जोकि 676000 रुपए पर पहुंच गया है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 330 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही.
अब सोना 73750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 737500 रुपए पर है, जोकि 3300 रुपए महंगा हो गया है. आज 7 जून को 18 कैरेट सोने के भाव भी 250 रुपए की उछाल के साथ 55310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का रेट भी 2500 रुपए की तेजी के साथ 553100 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है.

देश के अन्य शहरों सोने का भाव
भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,765 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,462 प्रति ग्राम है.
नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,775 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,390 प्रति ग्राम है.
हैदराबाद - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,760 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम है.
केरल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,760 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम है.
कोलकाता - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,760 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम है.
लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,775 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,390 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,760 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी दर्ज की जा रही है. स्पॉट गोल्ड करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 2373 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. वायदा बाजार में सोने का भाव भी पौनै फीसदी की मजबूती के साथ 2393 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. सोने का भाव 2 हफ्तों के हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. अमेरिकी जॉब के आंकड़ों पर निवेशकों की नजर है.
2024 में सोने में तूफानी तेजी
सोने की शुरुआत 2024 में स्थिर रही. लेकिन बुलिश मोमेंटम से जोरदार बढ़े. नतीजतन, साल में अब तक सोने का भाव 14% तक उछल चुका है. जबकि चांदी ने तो इस दौरान 27% की तूफानी तेजी दर्ज की गई. इस साल चांदी ने अब तक सोने को आउटपरफॉर्म किया है. जनवरी में सोना 2% और चांदी 4% टूटे थे. फिर फरवरी में सोने में करीब एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. मार्च में सोने का भाव 9% चढ़ा, जबकि चांदी में 6% ग्रोथ दर्ज की गई.
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications