नई दिल्ली, जुलाई 28। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोने के रेट ऊपर चढ़ गए। आज बुधवार 28 जुलाई को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है। आज सोना करीब 200 रु महंगा हुआ है। सोना के उलट आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। चांदी के दाम गिर कर 66500 रु प्रति किलो के भी नीचे पहुंच गए हैं। जानिए सोने-चांदी के आज के रेट।
28 जुलाई के रेट
बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल आया है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 190 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47724 रु से चढ़ कर 47914 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 558 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66988 रु से गिर कर 66430 रु पर आ गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 189 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47722 रु और 22 कैरेट वाला सोना 174 रु महंगा होकर 43889 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 143 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 35936 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 111 रु उछल कर 28030 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की शुद्धता का कैसे पता लगे
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलेगा। कैरेट से ही सोने की शुद्धता को चेक किया जाता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितने कैरेट पर कितना शुद्ध
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। जबकि 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications