Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों लगातार सोने के भाव में गिरावट और तेजी का सिलसिला बना हुआ है, जिस वजह से इसमें निवेश करने वालो को कई बार सोचना पड़ रहा है। आज 8 अगस्त को एक बार फिर सोने के दाम ने रफ़्तार पकड की है। आज यहां 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड रेट में 357 रुपए का उछाल आया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। इससे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगने लगा है। इस फैसले से दुनिया भर के बाजारों में हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिका ने भारत समेत कई अन्य देशो पर भी भारी टैरिफ लगाया है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 12:04 बजे 692 रुपए यानी 0.68 प्रतिशत रुपए उछलकर 102160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 97069 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97189 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89846 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90025 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73668 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 94150 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11700 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.11 फीसदी या 3.87 डॉलर की गिरावट के साथ 3,391.3 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार दोपहर 12:25 बजे 38.36 फीसदी या 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 0.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने एक किलो और 100 औंस के सोने के बिस्कुट (गोल्ड बार) पर टैक्स लगा दिया है, जिससे दुनियाभर का सोना कारोबार हिल सकता है। इसका सबसे बड़ा असर स्विट्ज़रलैंड पर पड़ेगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा सोना रिफाइन करने वाला देश है।
31 जुलाई को जारी अमेरिकी कस्टम्स बॉर्डर प्रोटेक्शन के एक पत्र में बताया गया कि ये सोने के बिस्कुट अब उस कैटेगरी में आते हैं, जिस पर टैक्स लगता है।
एक किलो के सोने के बिस्कुट अमेरिका में सबसे ज्यादा खरीदे-बेचे जाते हैं और यही स्विट्ज़रलैंड के सोना निर्यात का मुख्य हिस्सा हैं। अब इन पर लगने वाले टैक्स से पिछले साल के हिसाब से करीब 24 अरब डॉलर (लगभग 2 लाख करोड़ रुपये) का अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि स्विट्ज़रलैंड ने पिछले 12 महीनों में अमेरिका को 61.5 अरब डॉलर का सोना भेजा था। ये नया 39% का टैक्स गुरुवार से लागू हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications