Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार दुसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। इन दिनों यहां सोने के भाव में फेरबदल बना हुआ है। डॉलर की मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतों पर थोड़ा दबाव जरूर दिखा, लेकिन ट्रंप की ट्रेड वॉर नीति के कारण निवेशक अब भी गोल्ड और सिल्वर को एक सुरक्षित निवेश विकल्प मान रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। इससे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगने लगा है। इस फैसले से दुनिया भर के बाजारों में हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिका ने भारत समेत कई अन्य देशो पर भी भारी टैरिफ लगाया है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट गुरूवार को सुबह के 11:33 बजे 194 रुपए यानी 0.19 प्रतिशत रुपए उछलकर 101456 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 97069 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97189 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89846 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90025 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73668 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज चंडीगढ़ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94150 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 93950 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज चंडीगढ़ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11600 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.19 फीसदी या 5.82 डॉलर की गिरावट के साथ 3,377.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरवार सुबह 11:50 बजे 38.02 फीसदी या 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 0.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोना गुरुवार को एक बार फिर चमका और करीब $3,380 प्रति औंस तक पहुंच गया, जो कि पिछले दो हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर है। इसकी वजह बनी दुनिया भर में बढ़ती टैरिफ टेंशन और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें।
अमेरिका में कमजोर आंकड़े, रेट कट की उम्मीद
वहीं दूसरी ओर, अमेरिका में आर्थिक आंकड़े कमजोर आए हैं और रोजगार के मोर्चे पर भी कमजोरी दिख रही है। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व इस साल सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि साल 2025 में दो बार रेट कट संभव हो सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications