Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार बना हुआ है। आज यहां सोने के दाम में भारी उछाल आया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के सालाना जैक्सन होल सम्मेलन में होने वाले संबोधन से पहले निवेशकों का रुख बेहद सतर्क हो गया है। बाजार के खिलाड़ी किसी बड़े कदम से बच रहे हैं और यही वजह है कि सोने की कीमतों में तेजी और गिरावट का रुख बना हुआ है।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 96653 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96702 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88569 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73185 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72472 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93150 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92150 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11800 रुपए था।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें बुधवार को हासिल कुछ बढ़त के बाद $3,340 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थी। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेड गवर्नर लिसा कुक को इस्तीफा देने की अपील के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति यानी गोल्ड की ओर बढ़े थे।
नजरें पॉवेल के भाषण पर
अब बाजार का ध्यान फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के शुक्रवार को व्योमिंग में होने वाले मुख्य भाषण पर है। निवेशक यह देख रहे हैं कि केंद्रीय बैंक आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर क्या संकेत देता है।
ब्याज दरों में कटौती का अनुमान
ट्रेडर्स को उम्मीद है कि अगले महीने फेड कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट्स तक दरें घटा सकता है। यह सोने के लिए अच्छा माना जा रहा है क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता और दरों में कटौती होने पर इसकी मांग बढ़ सकती है।
पिछले बैठक के मिनट्स से संकेत
पिछली बैठक के मिनट्स से पता चला कि फेड के अधिकारियों ने मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशन) के खतरे को रोजगार बाजार की धीमी गति की चिंता से अधिक महत्व दिया।
सोने की बढ़त जारी
इस साल सोने की कीमतों में 25% से अधिक की बढ़त देखी गई है। इस बढ़त का अधिकांश हिस्सा साल की शुरुआती चार महीनों में आया था, जब कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।
केंद्रीय बैंकों और फंड्स का समर्थन
सोने की कीमतें केंद्रीय बैंकों की खरीद और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में निवेश के कारण भी मजबूत रही हैं। UBS Group AG सहित कई विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आगे और बढ़ोतरी की संभावना है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications