Dubai Gold Rate Today: दुबई में US फेड के रेट कट होने के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। ये समय सोने में निवेश करने वालों के लिए अच्छा हो सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। साथ ही संकेत दिए हैं कि साल के अंत तक दो और बार रेट कट हो सकते हैं। अगली बैठक 28-29 अक्टूबर और 9-10 दिसंबर को होगी।
फेड चेयर जेरोम पॉवेल का कहना है कि यह कदम कमजोर पड़ती नौकरी की स्थिति को सहारा देने और अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उनकी इस टिप्पणी से बाजार में सतर्क माहौल बन गया।
फैसले का असर सीधे करेंसी और कमोडिटी मार्केट में दिखा। डॉलर इंडेक्स 0.20% से ज्यादा बढ़ गया, जिससे डॉलर और मजबूत हो गया। वहीं, सोने पर दबाव पड़ा और दिसंबर डिलीवरी वाले US गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1% टूट गए।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार दोपहर 12:39 बजे 141 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत रुपए उछलकर 109193 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 105546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 106567 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 97732 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 98694 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 80301 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 81143 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 102200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 102050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 13300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 13100 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.14 फीसदी या 5.01 डॉलर की तेजी के साथ 3,649.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार दोपहर 12:44 बजे 42.12 फीसदी या 0.32 डॉलर के उछाल के साथ 0.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications