How much gold became cheap last week: बीते एक हफ्ते में सोना और चांदी का रेट काफी तेजी से कम हुआ है। अमेरिका में महंगाई थोड़ा काबू में आई है। इसके चलते वहां के केन्द्रीय बैंक ने ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया है। इसका असर सोने के रेट पर पड़ा है। इसके चलते दुनियाभर में सोने का रेट गिर रहा है।
बीते हफ्ते सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट आई है। जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी में इस गिरावट का फायदा उठाया जा सतका है। अगर किसी को लम्बे समय के लिए सोना खरीदना है तो इस स्तर से खरीद की शुरुआत की जा सकती है।

बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार को 58395 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं यह रेट बीते सोमवार को 59227 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में सोने का रेट 832 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
वहीं चांदी का रेट शुक्रवार को 68304 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी का रेट बीते सोमवार को 72359 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 4055 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इस गिरावट के बाद सोना अब अपने ऑलटाइम हाई से 2,992 रुपये सस्ता बिक हो गया है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 7,455 रुपये नीचे आ गई है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
ऑलटाइम हाई से गिरावट के बाद ही अब सोने में निवेश को आकर्षक बता रहे हैं। इनका मानना है कि सोने में अगर थोड़ा थोड़ा करके निवेश शुरू किया जाए तो यह आगे चलकर काफी कमाई करा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications