
Know how cheap gold rate became in 1 week: सोने और चांदी का रेट बीते 1 हफ्ते के दौरान काफी कम हो गया है। बीती 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया थी। बावजूद इसके भी सोने का रेट कम हुआ है। इसका कारण सोना महंगा होने के कारण इसकी मांग में कमी है।
सोने का रेट बीते हफ्ते शुक्रवार को 60191 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं यह रेट सोमवार को 60629 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से बीते हफ्ते सोने का रेट 438 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट भी कम हुआ है। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 74773 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को चांदी का रेट 75530 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 757 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ। चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई इसी माह बनाया है।
सोने अभी अपने ऑलटाइम हाई से 689 रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 13 अप्रैल 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। सोने ने अपना ऑल टाइम हाई इसी माह बनाया है।


वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 1096 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75869 रुपये का 13 अप्रैल 2023 को बनाया था।
वहीं शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 648.00 रुपये की गिरावट के साथ 59,855.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 831.00 रुपये की गिरावट के साथ 74,670.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई।


Click it and Unblock the Notifications