
Weekly change in gold rate : सोने और चांदी के लिए बीता हफ्ता अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान सोना और चांदी के रेट में तेज गिरावट दर्ज हुई है। जानकारों के अनुसार अभी सोना और चांदी में तेजी की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है। आइये जानते हैं कि एक हफ्ते में सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ है।
पहले जानिए सोने का हाल
बीते हफ्ते गोल्ड का रेट शुक्रवार को 55669 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं यह रेट सोमवार को 56089 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 420 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
अब जानिए चांदी के रेट का हाल
बीते हफ्ते चांदी का रेट भी कम हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 61791 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 64266 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से देखा जाए तो चांदी का रेट एक हफ्ते में 2475 रुपये प्रति किलो कम हो गया है।

जानिए अभी भी ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना
सोना अपने ऑलटाइम हाई इस वक्त करीब 3,213 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। इसके अलावा चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 13,209 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
जानिए एमसीएक्स पर किस रेट पर बंद हुआ सोने और चांदी का कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते कारोबारी दिवस पर सोने की 5 अप्रैल 2023 की फ्यूचर ट्रेड 829.00 रुपये की तेजी के साथ 56,130.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 867.00 रुपये की तेजी के साथ 62,851.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications