सर्राफा बाजार ने आज यानी गुरुवार 24 फरवरी की शाम सोने-चांदी के रेट्स जारी कर दिए गए हैं। बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले आज सोने-चांदी के बंद भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्ली, फरवरी 24। सर्राफा बाजार ने आज यानी गुरुवार 24 फरवरी की शाम सोने-चांदी के रेट्स जारी कर दिए गए हैं। बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले आज सोने-चांदी के बंद भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी बाजार में हलचल थी और तो शाम को भी बंपर तेजी के साथ बंद हुआ बाजार। आज सुबह सोना 1,370 और चांदी 2,298 रुपये महंगी हो गई थी, जबकि शाम को सोना 1,121 रु और चांदी 1,648 रुपये महंगी होकर बंद हुई। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की खबर के बाद सोने के भाव आसमान छूने लगे। तो ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे है तो हमारी खबर जरूर पढ़ लें। वहीं जिन्होंने पहले से सोना खरीद रखा है उनके पास अमीर बनने का बढ़िया मौका है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल टाइम हाई रेट के करीब सोना-चांदी
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज बुधवार को 24 फरवरी घरेलू बाजार में सोने में जबरदस्त तेजी आई है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 3,660 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 52540 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 3,660 रुपए तक लुढ़क चुका है।
गोल्ड रेट में आज रिकॉर्ड तेजी, चांदी में भी जबरदस्त उछाल
1,370 रुपये तेजी के साथ खुला बाजार
बीते सप्ताह 23 फरवरी बुधवार को सोना 50049 पर बंद हुआ था। आज 24 फरवरी को गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,370 रुपये तेजी होकर 51419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 1,121 रु तेजी 52540 रुपये पर बंद हुआ।
2,298 रुपये गिरावट होकर खुला बाजार
बीते सप्ताह 23 फरवरी बुधवार को चांदी 64203 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 24 फरवरी को गुरुवार को जबकि चांदी 2,298 रुपये गिरावट होकर 66501 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 1,648 रु तेजी होकर 68149 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38564 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66501 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
गोल्ड खरीदारी करते वक्त इसका रखें ध्यान
ग्राहक गोल्ड बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की क्वॉलिटी का ध्यान बहुत आवश्यक है।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। याद रखें सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
एप बताएगा सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications