Dubai Gold Rate: दुबई में पिछले एक सप्ताह से लगातार सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज ईद-उल-अजहा के दिन यहां सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में बकरीद के इस खास सोने के भाव में गिरावट आना निवेशकों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा और भू-राजनीतिक मोर्चे पर रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में संघर्षों ने सोने की कीमतों को तेज किया है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को दोपहर के 12:01 बजे 306 रुपए यानी 0.31 प्रतिशत रुपए उछलकर 98180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94231 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94465 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87284 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87459 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71415 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71555 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91450 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10400 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.30 फीसदी या 10.20 डॉलर की तेजी के साथ 3,364.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार दोपहर 12:05 बजे 36.11 फीसदी या 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
क्या दुबई से भारतीय गोल्ड ला सकते हैं?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स और कस्टम्स के मुताबिक अगर आप दुबई में 6 महीन से अधिक समय तक रहते हैं तो आप पैसेंजर ड्यूटी का चार्ज फिल करके अपने बैगेज में करीब एक किलो तक गोल्ड ला सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए भारतीयों को दुबई से सोने के सिक्के और सोने की छड़ें लाने की इजाजत है।
गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर
सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उस समय के सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
