Weekly change in gold rate: सोने और चांदी के रेट में इस वक्त तेजी का दौर है। सोना बीते एक हफ्ते में महंगा होकर 63,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर पार कर गया है। वहीं चांदी का रेट भी बीते एक हफ्ते के दौरान बढ़ा है।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार 63142 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 62515 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से सोने का रेट बीते हफ्ते 627 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।

वहीं बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 71864 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 71371 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 493 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 310 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन गोल्ड 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5070 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
2024 में कितना महंगा हो सकता है गोल्ड का रेट
सराफा बाजार में तेजी का सिलसिला 2024 में भी जारी रह सकता है। जानकारों की मानें तो वायदा बाजार में सोने का रेट प्रति दस ग्राम 68000 रुपये का स्तर टच कर सकते हैं। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
अब जानिए कैरेट के हिसाब से सोने का रेट पिछले हफ्ते कितना बदला
10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 36938 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 367 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 47357 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 471 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 57838 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 574 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62889 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 624 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 63142 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 627 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications