नई दिल्ली, मई 6। देश में सोने का रेट एक बार फिर से 47,000 रुपये के पार निकल गया है। आज यानी गुरुवार को सोने का रेट 343 रुपये बढ़ा और यह 47,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी रेट 530 रुपये बढ़कर 69,560 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का रेट साढ़े तीन बजे के आसपास 47,169 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
सोने का रेट 60,000 रुपये तक जाने का अनुमान
गोल्ड बाजार के जानकारों का मानना है कि महामारी के लगातार बढ़ने से गोल्ड का रेट और ऊपर जा सकता है। इससे भी सोने का दाम आने वाले दिनों में यानी करीब 5 महीने से लेकर 6 महीने में 60,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हो रहा सोना
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का दाम तेजी से बढ़ रहा है। सोने का दाम 1,793 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है। जानकारों का मानना है कि यह जल्द ही 1,850 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ सकता है।
मार्च के शुरू में सोना 43,900 रुपये के स्तर पर था
5 मार्च को सोने का रेट 43,887 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। हालांकि शादियों का सीजन नजदीक आने के चलते डिमांड बढ़ने लगी है। वैसे महामारी के पहले दौर में सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
आईबीजेए के सभी जगह पर मान्य
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की बेवसाइट पर दिए गए रेट देश में मान्य होते हैं। आरबीआई भी यहां से रेट का रिफरेंस लेती है। आरबीआई जब गोल्ड बांड जारी करती है तो इस बेवसाइट से रेट का हवाला लिया जाता है, और इसी हिसाब से गोल्ड बांड का रेट तय किया जाता है। हालांकि इस वेबसाइट रेट में जीएसटी को शामिल नहीं किया जाता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देशभर के 14 बड़े शहरों से सोने और चांदी का रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
