नयी दिल्ली। कैसा हो अगर आपके घर की छत पर सोना बरस पड़े? या फिर आपके गांव या इलाके में सोने की बारिश हो जाए। एक झटके में आप अमीर बन सकते हैं। सुनने में इस तरह की चीजें रोमांचक कम और ख्याली पुलाव ज्यादा लगती हैं। मगर एक गांव में ऐसा हकीकत में हुआ है। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के एक गांव में आसमान से सोने की बारिश हो गई, जिससे लूटने वालों में होड़ मच गई। गांव वाले रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर ही सोने की खोज में निकल पड़े। आइए जानते हैं पूरा मामला।
आसमान से गिरे सोने के टुकड़े
आसमान से सोना गिरने की ये घटना गुजरात के सूरत की है। सूरत हवाई अड्डे के पास डुम्मस गांव में बीते गुरुवार को आसमान से सोना गिरने की घटना सामने आई। सोना भी छोटे बड़े टुकडों में था, जिसमें अधिकतम आकार एक छोटी ईंट के बराबर का बताया जा रहा है। हुआ ये कि जैसे कि गांव के लोगों को आसमान से सोना गिरने के बारे मे मालूम चला वे सब सोने की तलाश में निकल पड़े। अब फ्री में मिल रहा सोना भला किसे बुरा लगेगा।
सड़क और झाड़ियों में मिला सोना
गांव के कुछ लोगों को सोने के ये टुकड़े मिले। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में इन्हें सोने की ईंट भी कहा जाता है। गुजरात के जिस गांव ये घटना है वहां के लोगों के सोने के टुकड़े सड़क और आस-पास की झाड़ियों में मिले। ऐसा माना जा रहा है कि विदेश से सोने की तस्करी करने वाले किसी व्यक्ति ने जहाज में से ही ये सोना नीचे फेंक दिया होगा। पकड़े जाने के डर से ऐसा किया जाना संभव है। सोने की खबर मिलते ही गांव के अलावा और भी दूर-दूर से लोग वहां आ गए और सोने की तलाश शुरू कर दी।
किसकी पड़ी पहले नजर
एक रिपोर्ट के अनुसार गांव के बाहर की कुछ गुजरते हुए लोगों ने सोने जैसी धातु को पड़ा देखा, जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई। बिस्किट जैसे ये टुकड़े छोटे-बड़े साइज में हैं। खबर फैलने बाद कुछ ही समय आस-पास के इलाके में भीड़ जमा हो गई। गांव तो गांव आस-पास के कस्बों के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद वहां पूरी रात सोना ढूंढने का सिलसिला जारी रहा। अंधेरे के कारण लोग टॉर्च की रोशनी में सोना ढूंढते दिखे।
किसी को मिला किसी को नहीं
बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोगो को ऐसे टुकड़े मिले और कुछ को नहीं, मगर जिसे मिला उसने किसी दूसरे को कानों-कान खबर नहीं की। जिसे नहीं मिला वो लगातार ढूंढता रहा। कुछ लोग निराश होकर वापस घर लौट गए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
