Gold Sale On Dussehra : इस बार दशहरा पर गोल्ड की बिक्री जम कर हुई। पिछले साल की तुलना में इस दशहरे पर सोने की ज्वेलरी की बिक्री में 30 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे दिवाली और धनतेरस के दौरान बेहतर बिक्री के लिए आधार तैयार हो गया है। बता दें कि ज्वेलर्स इस दशहरा पर आई बिक्री में इस उछाल का श्रेय सोने की कीमतों में गिरावट को देते हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के बीच उत्साह को भी इसका एक कारण माना गया। अब अर्थव्यवस्था खुल गई है और देश भर में कोविड का डर लगभग खत्म हो गया है।
कहां तक घटी कीमत
आभूषण बनाने के लिए भारत में 22 कैरेट वाला सोना इस्तेमाल होता है। दशहरा के समय इसकी कीमतें 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई थीं। दशहरा अवधि के दौरान ये 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मँडरा रही थीं।
क्या कहते हैं ज्वेलर
एक रिपोर्ट के अनुसार मार्केट के ज्वेलरों का कहना है कि इस दशहरे पर उनके स्टोर्स में 30 फीसदी से अधिक बिक्री हुई है। बाजार में मांग में कमी तेजी आई और उपभोक्ताओं ने कीमती धातु यानी सोने पर जम कर खर्च किया।
सिक्के भी खरीदे गए
लाइटवेट कंटेम्पररी ज्वैलरी की डिमांड ज्यादा रही। लोगों को निवेश के साधन के रूप में भी सिक्के खरीदते देखा गया। बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोने का रेट बीते सोमवार को 50387 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस तरह से देखा जाए तो एक हफ्ते में ही सोना 1378 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
चांदी भी हुई महंगी
वहीं अगर चांदी के रेट पर नजर डाली जाए तो इसमें भी भारी तेजी दर्ज हुई है। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 60848 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट बीते सोमवार को 57317 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 3531 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में सोना खीरदना चाहते हैं तो उसकी प्योरिटी पर ध्यान दें। आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है। 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications