सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोने के दाम में फिर से बड़ी गिरावट आई है। सोना चढ़ने के बाद अगले ही दिन धड़ाम हो गया है।
नई दिल्ली: सोने -चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोने के दाम में फिर से बड़ी गिरावट आई है। सोना चढ़ने के बाद अगले ही दिन धड़ाम हो गया है। बीते कल 8 दिसंबर को सोने की कीमत एक बार फिर से 50000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई और सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आ गई है।

चढ़ने के अगले ही दिन धड़ाम हुआ सोना
आज सोना 9 दिसंबर को एक बार फिर से लुढ़क गया। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार के मुकाबले आज बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 33 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49749 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49689 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि जबकि, चांदी 333 रुपये सस्ती होकर 63506 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 63392 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना भी 45570 रुपये पर की तेजी से साथ खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37312 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63506 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
सोने के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट
सोने के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार सुबह 473 रुपये की गिरावट के साथ 49,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव इस समय 379 रुपये की गिरावट के साथ 49,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी।
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.40 फीसद या 911 रुपये की गिरावट के साथ 64,281 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 जुलाई को सोने के दाम में क्या बदलाव? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications