नई दिल्ली, मई 26। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को अचानक से सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज की गयी है। आज 26 मई को सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे प्रति 10 ग्राम सोने के रेट 49000 रु के ऊपर पहुंच गए हैं। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतें भी उछली हैं। इससे पहले कल यानी मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें घटी थीं। जानते हैं सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
कहां पहुंचा सोने का रेट
बुधवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 441 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48664 रु से बढ़ कर 49105 रु पर पहुंच गया। उधर चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 886 रु बढ़ा। आज चांदी का रेट प्रति किलो चांदी 70814 रु से गिर कर 71700 रु पर पहुंच गया।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 439 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48908 रु और 22 कैरेट वाला सोना 404 रु महंगा होकर 44980 रु पर पहुंच गया। इसी तरह 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 331 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 36829 रु पर पहुंच गया। आखिर में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह 258 रु महंगा होकर 28726 रु पर आ गया।
कहां तक जाएगा सोने का रेट
2021 में सोने की कीमतों के ऊपर चढ़ने का अनुमान है। कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सोने की कीमतें 56000 रु प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। पर एक अन्य अनुमान के अनुसार सोना 60000 रु का आंकड़ा पार करेगा। इसलिए खरीदारों और निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहें तो भी अभी निवेश करें, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा।
गोल्ड हॉलमार्क का नियम
15 जून 2021 से देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
खरीदें सस्ता सोना
सोने में निवेश के कई तरीके हैं, जिनमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) शामिल है। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) 24 मई से एसजीबी जारी करना शुरू कर चुका है। आप इनमें निवेश कर सकते हैं। इसमें 4842 रु प्रति ग्राम सोना बेचा जा रहा है। इसमें 28 मई तक सस्ता सोना खरीदने का मौका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications