नई दिल्ली, 16 अगस्त। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को सोने के रेट फिर से ऊपर चढ़ गए। आज सोमवार 16 अगस्त को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज सोना करीब 300 रु से अधिक महंगा हुआ है। सोना के अलावा आज चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गयी। आज की बढ़ोतरी के साथ चांदी के दाम 63000 रु प्रति किलो के ऊपर पहुंच गए हैं। जानिए सोने-चांदी के आज के रेट।
16 अगस्त के रेट
सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल आया है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 337 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46702 रु से चढ़ कर 47039 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 435 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62612 रु से चढ़ कर 63047 रु पर आ गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 336 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46851 रु और 22 कैरेट वाला सोना 309 रु महंगा होकर 43088 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 252 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 35279 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 197 रु उछल कर 27518 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
1947 में कहां था सोना
कल पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सोने के निवेशकों के पास जश्न मनाने के लिए एक खास कारण रहा। सोने ने आजादी के बाद से पिछले 74 वर्षों में निवेशकों को 54,000 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। 1947 में आजादी के बाद से सोने की रिटेल कीमत सर्राफा बाजार में 88.62 रु प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी, जो आज करीब 48,000 रु प्रति 10 ग्राम हो गईं।
कैसा रहा है सोने का सफर
सोने का सफर 1947 में सोना 89 रु, 1951 में 98 रु, 1961 में 119 रु, 1971 में 193 रु, 1981 में 1800 रु, 1991 में 3466 रु, 2001 में 4300 रु, 2011 में 26400 रु और 2021 में 48000 रु पर आया है। सोने की कीमत 2008 में 12,500 रु प्रति 10 ग्राम थी, जो आज बढ़ कर 48,000 रु प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी पिछले 13 वर्षों में सोने ने लगभग 284 प्रतिशत रिटर्न दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications