वेडिंग सीजन में सोने चांदी की कीमत में इस समय उतार चढ़ाव लगातार जारी है। सराफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आ रही है वहीं चांदी भी महंगी हो गई है। एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली: वेडिंग सीजन में सोने चांदी की कीमत में इस समय उतार चढ़ाव लगातार जारी है। सराफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आ रही है वहीं चांदी भी महंगी हो गई है। एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रही है क्या फिर से सोने के दाम पिछले साल अगस्त के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच जाएंगे। याद दिला दें कि पिछले साल अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

2021 में अब तक 3033 रुपये लुढ़का सोना
वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 5,283 रुपये सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन कारोबारी दिन 17 अप्रैल शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 47169 रुपये/10 ग्राम और चांदी 68810 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 3033 रु सस्ता हुआ और चांदी 1427 रु तेजी है।
2941 रु इस महीने चढ़ा सोना, चांदी भी 6083 रु चढ़ा
बात करें अगर सोना के 31 मार्च की कीमत की तो सोना 44228 पर जबकि चांदी 62727 रु पर खुली हुई थी। जबकि शुक्रवार 17 अप्रैल को 47169 रु पर बंद हुई जबकि चांदी 68810 रुपये प्रति किलो के दर से बंद हुई। इस लिहाज से सोना में 2941 रु तेजी आई और चांदी में 6083 रु की जबरदस्त तेजी देखी गई है।
सोने के हाजिर भाव में तेजी, चांदी की चमक भी तेज
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 12 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 624 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 1633 रु की जबरदस्त तेजी आई। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 9337 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 7722 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
12 अप्रैल सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46375 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46545 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66854 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67177 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
13 अप्रैल मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46352 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46506 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66444 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66903 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
15 अप्रैल गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46706 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46782 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67953 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68021 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
16 अप्रैल शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46917 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47169 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68286 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68810 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 9337 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 7722 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 17 अप्रैल शुक्रवार को सोना 46917 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 68286 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 9337 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 7722 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
फिर पहुंच जाएंगे 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दाम
पिछले 15 दिनों में एमसीएक्स में सोने की कीमत 6% बढ़कर, 46 से 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड के रेट 4% बढ़कर 1781 डॉलर प्रति औंस पर आ हए हैं। भारत में महामारी खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। इस बीच निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित निवेश माने जाने वाले गोल्ड की तरफ बनता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में भी इजाफा देखा जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की तेजी को कई फैक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं, जिसके कारण सोने में तेजी आने वाले दिनों में बनी रह सकती है।
2021 में रिकॉर्ड स्तर को छूएगा सोने का भाव
बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे जैसे दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, वैसे वैसे लोग दूसरे निवेश विकल्पों का रुख कर रहे हैं। इससे सोने के दामों में गिरावट हुई है। हालांकि, उन्हें नहीं लगता कि ये स्थिति ज्यादा समय तक बनी रहेगी। दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजारों समेत इंडियन स्टॉक एक्सचेंज भी काफी रफ्तार पकड़ चुके हैं। अब बीच बीच में मुनाफावसूली के कारण बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले सालों के आंकड़ों के आधार पर 2021 में भी गोल्ड की कीमतें बढ़ना तय है। अनुमान है कि 2021 में सोने की कीमतें नया रिकॉर्ड बनाते हुए 63,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications