अनलॉक में लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत पिछले 4 दिनों तक गिरने के बाद बुधवार को सोने की कीमत में तेजी आई।
नई दिल्ली: अनलॉक में लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत पिछले 4 दिनों तक गिरने के बाद बुधवार को सोने की कीमत में तेजी आई। 10 जून को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना औसतन 515 रुपये प्रति 10 ग्राम उछलकर 46994 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट सोने के रेट में भी आज सुबह 513 रुपये की तेजी देखी जा रही है। शादी के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने से लेकर 18 कैरेट सोने की कीमतों में भारी तेजी है। वहीं चांदी में केवल 35 रुपये मजबूत हुई है।

पिछले दो दिन में सोना करीब 900 रुपये महंगा हो चुका है। जबकि एक से 8 जून के बीच 24 कैरेट सोना 554 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका था। वहीं चांदी भी 1530 रुपये कमजोर हुई थी। 10 जून को सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना औसतन 515 रुपए की तेजी के साथ उछलकर 46994 रुपए बढ़ गया। 24 कैरेट सोने की कीमत 46483 रुपए से बढ़कर 46994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 46806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 43073 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27492 रुपए पर पहुंच गई।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के भाव में गिरावट में आज तेजी आई है, लेकिन पिछले 8 दिनों में सोने की कीमत में गिरावट आई। 1 से 8 जून के बीच सोने का भाव 554 रुपए सस्ता हो गया। वहीं 1 जून को सोना 47043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 जून को सोने की कीमत 46479 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की बात करें तो 1 से 8 जून के बीच चांदी की कीमत 1530 रुपए कमजोर हुई थी। 1 जून को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 49330 रुपए प्रति किलोग्राम थी तो वहीं 9 जून को चांदी 47695 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
सोने की डिमांड वेडिंग सीजन में बढ़ी है। लॉकडाउन में सर्राफा बाजार खुलने के बाद वहां रौनक लौट आई है। वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो सोने की कीमत तेजी के साथ 1705 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत में 17.63 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई।


Click it and Unblock the Notifications