आज मंगलवार को साल के अंतिम दिन भी सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली: आज मंगलवार को साल के अंतिम दिन भी सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। विदेश में सोने-चांदी में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए चमककर 40,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी भी 320 रुपए की छलांग लगाकर तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 48,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक स्तर पर जानें सोना चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त कारोबार के बीच सोना हाजिर 9.10 डॉलर चमककर 1,523.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,526.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही नरमी से पीली धातु के भाव बढ़े हैं। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 18.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत 100 रुपए बढ़ी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए चमककर 40,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की बढ़त के साथ 30,500 रुपए पर पहुंच गई। चांदी हाजिर 320 रुपए की छलांग लगाकर 25 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 48,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 405 रुपए की मजबूती के साथ 47,230 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए चमककर क्रमश: 930 रुपए और 940 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिकी।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,370 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,200 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,100 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,230 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 940 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,500 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
