सोने के भाव में आज भी आई तेजी, चेक करें कीमतें

सोने चांदी के दाम में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। 9 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने कोमिल रहा है। सोना गुरुवार के मुकाबले आज भी महंगा हुआ है।

नई द‍िल्‍ली: सोने चांदी के दाम में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। 9 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने कोमिल रहा है। सोना गुरुवार के मुकाबले आज भी महंगा हुआ है। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर सोने की घरेलू हाजिर कीमत में शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 46000 के आकड़ा को पार कर गया है। जबक‍ि चांदी की कीमत 67000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

Gold prices rise silver falls Today

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

करीब 10000 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9,754 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9,754 रुपए तक लुढ़क चुका है।

 6 दिन में ऐसे बढ़े सोने-चांदी के रेट

6 दिन में ऐसे बढ़े सोने-चांदी के रेट

बात करें अगर सोना के पि‍छले 4 द‍िनों की तो 31 मार्च को सोना 44228 पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 62727 रु पर बंद हुई थी। आज यानी 9 अप्रैल को 46446 रु पर बंद हुई जबकि चांदी 66930 रुपये प्रति किलो के दर से बंद हुई। इस ल‍िहाज से 4 द‍िन में सोना में 2218 रु तेजी आई और चांदी में 4203 रु की जबरदस्‍त तेजी देखी गई है।

 जबरदस्‍त महंगा हुआ सोना-चांदी, तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

जबरदस्‍त महंगा हुआ सोना-चांदी, तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

108 रु ग‍िरावट के साथ 46446 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल गुरुवार को 8 अप्रैल को सोना 46411 पर बंद हुआ था। आज 9 अप्रैल शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 143 रुपये तेजी होकर 46554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 108 रु ग‍िरावट हो कर 46446 रुपये पर बंद हुआ।

245 रु की ग‍िरावट के साथ 66930 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 8 अप्रैल को चांदी 67219 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 9 अप्रैल को जबकि चांदी 44 रुपये तेजी होकर 67175 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 245 रु ग‍िरावट हो कर 66930 रु पर बंद हुई।

 जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट

जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42643 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34916 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67175 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 50000 रु जल्‍द पहुंचेगा सोना

50000 रु जल्‍द पहुंचेगा सोना

केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक पिछले साल गोल्ड की कीमतों में इजाफे की वजह लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले, ब्याज दरों का कम होना, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी आदि थी। इस साल कमोवेश हालात वैसे ही हैं। ब्याज दरें अभी कम हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। दुनियाभर में पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश के लिए एक बार सोने की तरफ रुख कर रहे हैं। इस वजह से जून तक सोना 50000 रुपये तक पहुंच सकता है।

 सोने की वायदा कीमत में गिरावट, चांदी भी टूटी

सोने की वायदा कीमत में गिरावट, चांदी भी टूटी

सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.09 फीसद या 44 रुपये की गिरावट के साथ 46,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+