सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दो दिन गिरने के बाद कीमतों में आज तेजी देखी गई। बता दें कि सोने-चांदी के हाजिर भाव में दो दिन से जारी गिरावट आज थम गई।
नई दिल्ली: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दो दिन गिरने के बाद कीमतों में आज तेजी देखी गई। बता दें कि सोने-चांदी के हाजिर भाव में दो दिन से जारी गिरावट आज थम गई। शुक्रवार यानी आज देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 51000 के ऊपर खुला। हालांकि चांदी की हालत आज भी कमजोर रही। गुरुवार के मुकाबले गोल्ड आज 165 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 51092 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 859 रुपये प्रति किलो के नुकसान के साथ 63534 रुपये पर खुली। शुक्रवार को चांदी की कीमत में मंदी देखने को मिली। सर्राफा बाजार खुलने के साथ चजांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक जबकि चांदी हुई और सस्ती
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51092 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38319 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63534 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सस्ता सोना खरीदने का आज अंतिम दिन
इस साल सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की छठी और आखिरी सीरीज में निवेश करने का आज अंतिम दिन है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए है। 31 अगस्त से शुरू की गई इस योजना का आज आखिरी दिन है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। ये बॉन्ड रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) भारत सरकार की तरफ से जारी कर रहा है। आरबीआई के अनुसार बॉन्ड की कीमत 999 शुद्धता वाले सोने के लिए पिछले 3 वर्किंग डेज में साधारण औसत बंद भाव (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित) मूल्य पर आधारित है।
एसबीआई में और सस्ता हुआ गोल्ड लोन
दूसरी तरफ आपको ये भी बता दें कि एसबीआई ने गोल्ड लोन को और सस्ता बना दिया है। एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम पर ब्याज दर को 7.50 फीसदी सालाना पर ला दिया है। बैंक का कहना है कि गोल्ड लोन के लिए यह ब्याज दर इंडस्ट्री में सबसे कम है। एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम का फायदा योनो एसबीआई ऐप से भी लिया जा सकता है। अगस्त 2020 में आरबीआई ने आम आदमी को राहत देते हुए गोल्ड ज्वैलरी पर कर्ज की वैल्यू को बढ़ा दिया1 अब गोल्ड ज्वैलरी पर मार्च 2021 तक उसकी वैल्यू का 90 फीसदी तक कर्ज मिल सकेगा, जो कि इस निर्देश से पहले 75 फीसदी तक था। एसबीआई गोल्ड लोन स्कीम में सोने के आभूषणों के अलावा सोने के सिक्के भी गिरवीं रखे जा सकते हैं। एसबीआई ने स्कीम के तहत मैक्सिमम लोन अमाउंट को भी बढ़ा दिया है। अब सोने पर 20000 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का कर्ज उठाया जा सकता है, जो कि पहले 20 लाख रुपये तक था। एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम में किसी भी लोन अमाउंट के लिए ब्याज दर बैंक की 1 साल की एमसीएलआर + 0.50 फीसदी है। अभी बैंक में एक साल की एमसीएलआर 7 फीसदी है। लिहाजा गोल्ड लोन पर ब्याज दर 7.50 फीसदी सालाना हे। इसके अलावा बैंक अपने हाउसिंग लोन कस्टमर्स के लिए एक्सक्लूसिव गोल्ड लोन प्रॉडक्ट रियल्टी गोल्ड लोन की भी पेशकश करता है। इसके लिए मौजूदा ब्याज दर 7.30 फीसदी सालाना है। ये दोनों ब्याज दरें 30 सितंबर 2020 तक मान्य रहेंगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications