नई दिल्ली, जून 28। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त हुई। इससे पहले पिछले कई दिनों से सोने के दाम गिर रहे थे। मगर आज सोना ऊपर चढ़ा है। आज सोमवार 28 जून को सोने की कीमतों में बेहद हल्की वृद्धि देखने को मिली। सोना आज 7 रु महंगा हो गया। मगर 24 कैरेट वाले सोने के रेट 47500 रु के काफी नीचे हैं। चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो आज सोने के उलट चांदी सस्ती हुई। चांदी का दाम 68500 रु प्रति किलो के नीचे बरकरार है। जानते हैं सोने और चांदी के आज के रेट।
28 जून को सोने और चांदी के रेट
सोमवार को सोने की कीमतों में सिर्फ 7 रु की बढ़त दर्ज की गयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना 7 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47205 रु से चढ़ कर 47212 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 50 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 68467 रु से गिर कर 68417 रु पर आ गए।
जानें बाकी सभी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 7 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47023 रु और 22 कैरेट वाला सोना 6 रु महंगा होकर 43246 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 5 रु ऊपर गया और यह प्रति 10 ग्राम 35409 रु तक महंगा हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 4 रु की तेजी के साथ 27619 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के रेट
गौरतलब है कि सोने और चांदी कीमत जो यहां ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोना कितना शुद्ध है
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
किस कैरेट पर कितना शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications