सोना खरीदने का मन बना रहे तो आज रुक जाएं। आज सोने-चांदी में तेजी देखी गई। फिलहाल कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का मन बना रहे तो आज रुक जाएं। आज सोने-चांदी में तेजी देखी गई। फिलहाल कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 21 अक्टूबर को सोना-चांदी दोनों महंगा हो गए है। आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में तेजी नजर आई। त्योहार में Gold खरीदने से पहले करें ये काम, वरना होगा नुकसान ये भी पढ़ें

आज यानी 21 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 246 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51222 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 611 रुपये महंगी होकर 63,089 के स्तर पर खुली। सोना गिरने के बाद संभला गया वहीं चांदी में भी चमक लौटी है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38417 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63089 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी में भी बढ़त
घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत बुधवार सुबह 0.12 फीसद या 60 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमतों में भी बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली। बुधवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.42 फीसद या 264 रुपये की बढ़त के साथ 63,388 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमत में भी बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.28 फीसद या 5.40 डॉलर की बढ़त के साथ 1,920.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.46 फीसद या 8.71 डॉलर की बढ़त के साथ 1,915.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो बुधवार सुबह इसकी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.44 फीसद या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 25.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.39 फीसद या 0.34 डॉलर की बढ़त के साथ 24.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications