नई दिल्ली, दिसंबर 8। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में तेजी आई है। आज 08 दिसंबर को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 250 रु से अधिक बढ़ा है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
08 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 08 दिसंबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 266 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47863 रु से चढ़ कर 48129 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8150 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 396 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61127 रु से चढ़ कर 61523 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 265 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47936 रु और 22 कैरेट वाला सोना 243 रु महंग होकर 44086 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 200 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36097 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 155 रु चढ़ कर 28155 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
बढ़ सकती है सोने की मांग
नए कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने से इस बात की आशंका बढ़ी है कि इससे भारत में सोने की मांग बढ़ सकती है क्योंकि बाजार में अभी भी अस्थिरता और बढ़ती चिंता है। यह देखा गया है कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई और ओमिक्रॉन की वजह से गिरावट के बाद भी कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक जोखिम भरी संपत्तियों से निकल रहे हैं और सुरक्षित ठिकाने पर नजर रखे हुए हैं।
निवेश क्यों बेहतर
कोरोना जैसे किस संकट के समय अकसर निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिम वाली जगह से निवेश किया गया पैसा निकाल कर सोने में लगाते हैं। क्योंकि सोने को निवेश के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है। बता दें कि यदि ओमिक्रॉन के मामले में बढ़ते हैं तो सोने में और तेजी दिख सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications