सोने की कीमत में आई हल्‍की तेजी, जानें चांदी का भाव

आज शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को म‍िली वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत भी लुढ़की।

नई द‍िल्‍ली: आज शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को म‍िली वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत भी लुढ़की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच डॉलर में रही तेजी के कारण घरेलू स्तर पर दिल्ली सरार्फा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपये चढ़कर 39,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा जबकि चांदी 525 रुपये लुढ़ककर 45,675 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

Gold Prices Rise Marginally Know Todays Silver Price

अंतरार्ष्ट्रीय बजार में सोने और चांदी की कीमत
अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद मुनाफावूसली हुयी है जिससे कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गयी है। लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.85 डॉलर उतरकर 1,463.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.70 डॉलर गिरकर 1,469.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर फिसलकर 16.84 डॉलर प्रति औंस पर रही।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

स्थानीय बाजार में आज सोना चांदी की कीमत
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 20 रुपये चमककर 39,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये के भाव पर टिकी रही। चांदी हाजिर 525 रुपये फिसलकर 45,675 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायादा 490 रुपये उतरकर 44,190 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम=39,440 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,270 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम=45,675 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=44,190 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,200 रुपये

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+