सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में दूसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में दूसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

धनतेरस और दिवाली से पहले आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 11 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 93 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरकर 50758 रुपये के स्तर पर खुला वहीं शाम को सोना 50708 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1,111 रुपये की तेजी के साथ 62895 रुपये पर खुली थी जबकि 62440 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50758 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38069 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62895 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी आई गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव बुधवार 151 रुपये की गिरावट के साथ 50,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 101 रुपये की गिरावट के साथ 50,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 324 रुपये की गिरावट के साथ 62,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
क्यों आई सोने के भाव में गिरावट
एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (कमोडिटी और रिसर्च) के मुताबिक कोरोना का टीका आने की खबर से आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजार में सोने के भाव में 100 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इसका असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications