सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली।

आज यानी 3 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 51054 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 137 रुपये क मामूली उछाल देखने को मिला। चांदी आज 61730 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51054 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38291 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61730 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों भी गिरावट
सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 147 रुपये यानी 0.29 फीसद की गिरावट के साथ 50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 51,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 202 रुपये यानी 0.39 फीसद की भाव कमी के साथ 51,014 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 51,216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60 रुपये यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 61,947 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 62,007 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 64 रुपये यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 63,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले सोमवार को मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 63,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी आज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 0.60 डॉलर यानी 0.03 फीसद की तेजी के साथ 1,893.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.10 डॉलर यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 1,892.38 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.04 डॉलर यानी 0.15 फीसद की तेजी के साथ 24.07 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।


Click it and Unblock the Notifications