नई दिल्ली, अक्टूबर 26। सोने की कीमतों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दाम फिर से चढ़े हैं। आज 26 अक्टूबर को सोना एक बार फिर महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में 200 रु से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी उछले हैं। चांदी की कीमत 66000 रु के और करीब पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
26 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 26 अक्टूबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 204 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48142 रु से चढ़ कर 48346 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 7850 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 140 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 65653 रु से चढ़ कर 65793 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 203 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48152 रु और 22 कैरेट वाला सोना 187 रु महंगा होकर 44285 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 153 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36260 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 119 रु चढ़ कर 28282 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कहां तक जा सकता है सोना
इस समय सर्राफा बाजारों में सोना फिर से 48,000 रुपये के पार पहुंच गया है। सोने में मौजूदा तेजी देखते हुए जानकारों का अनुमान है कि इसकी कीमत दिवाली से पहले या दिवाली तक 50000 रु तक पहुंच सकते हैं। इसकी दो अहम वजह हैं। पहला दुनिया के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और दूसरी तरफ महंगाई भी बढ़ी है। शेयर बाजार की अस्थिरता निवेशकों का रुख सोने की तरफ मोड़ती है।
फेस्टिव सीजन भी बड़ी वजह
भारत में एक दम से सोने की कीमतों में तेजी आने का एक बड़ा कारण त्योहारी सीजन भी है। इससे भी सोने की मांग बढ़ी है। बता दें कि जानकारों ने इसके लिए पहले भी अनुमान लगाया था। इसीलिए सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चांदी के लिए अनुमान है कि इसकी कीमत 70000 रु प्रति किलो तक जा सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications