नई दिल्ली, सितंबर 27। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के रेट स्थिर रहे हैं। आज 27 सितंबर को सोना सिर्फ 4 रु महंगा हुआ है। सोने की कीमतें इस समय 46500 रु के नीचे बरकरार हैं। सोने के उलट आज चांदी के दाम नीचे फिसले हैं। मगर चांदी 60000 रु के ऊपर बरकरार है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
27 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 27 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 4 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46274 रु से चढ़ कर 46278 रु पर पहुंच गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9900 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 177 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60410 रु से गिर कर 60233 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 4 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46093 रु और 22 कैरेट वाला सोना 4 रु महंगा होकर 42391 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम नीचे गिरा। इसका दाम 411 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34709 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 320 रु गिर कर 27073 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
कब खरीदें सोना
जानकारों का मानना है कि सोने में ऑल टाइम हाई से 18 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। सोने में गिरावट पर इसे और जमा करना एक अच्छा अवसर और ऑप्शन होगा। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में त्योहारी और शादी सीजन में सोने की कीमतों में वृद्धि होगी। इसलिए यदि आप बाद में सोना खरीदेंगे तो ये महंगा पड़ेगा। जबकि अगर आप अभी इसमें निवेश करें तो आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।
एमसीएक्स पर गोल्ड
एमसीएक्स पर सोना अमेरिकी बाजार के रुख को फॉलो कर रहा है। सोने में भारी बिकवाली की संभावना नहीं है। मगर इसके लिए कुछ जानकारों का आउटलुक निगेटिव है। टेक्निकल तौर पर सोने की वायदा कीमतों में पिछले 1 हफ्ते में 2.54% की गिरावट आई है, जो मांग में गिरावट का संकेत है। वर्तमान में, इसने एक ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है और एक सपोर्ट स्तर के पास रुक गया है। इसलिए निवेशकों को बहुत ध्यान से सोने में निवेश करना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications