नई दिल्ली, जून 15। आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को मिली है। सोना खरीदारों के लिए यह बुरी खबर है। हालांकि इससे पहले कल सोमवार को सोना काफी सस्ता हुआ था। आज मंगलवार 15 जून को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। सोना आज 250 रु से अधिक महंगा हुआ है। इससे 24 कैरेट वाले सोने के रेट एक बार फिर से 48500 रु के ऊपर पहुंच गए हैं। चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो उसकी कीमतों में मामूली बढ़त हुई है। मगर चांदी का दाम 72000 रु प्रति किलो के नीचे ही बरकरार है। चेक करें सोने और चांदी के ताजा रेट।
15 जून को सोने-चांदी के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 274 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48345 रु से चढ़ कर 48619 रु पर पहुंच गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 19 रु महंगी हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 71340 रु से बढ़ कर 71359 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने के कितने हैं रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 273 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48424 रु और 22 कैरेट वाला सोना 251 रु महंगा होकर 44535 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 205 रु ऊपर चढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 36464 रु तक महंगा हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 160 रु की तेजी के साथ 28442 रु पर पहुंचा।
देखें अपने शहर में सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। ध्यान रहे कि जो सोने और चांदी कीमत ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम हुआ लागू
आज से गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो गया है। सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम की समयसीमा को 1 जून से बढ़ा कर 15 जून कर दिया था। इसके साथ ही सोने के आभूषण और संबंधित वस्तुओं पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार देश भर के ज्वेलर्स को अब केवल 14, 18 और 22 कैरेट के सोने की चीजें बेचने की अनुमति होगी।
जानिए क्या है गोल्ड हॉलमार्किंग
गोल्ड हॉलमार्किंग मेटल की शुद्धता का प्रमाण होगा। अभी तक सोने की हॉलमार्किंग स्वैच्छिक थी और जरूरी नहीं थी। मगर सरकार के नये कदम से यह जरूरी होगी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सोने के उपभोक्ताओं को विक्रेताओं द्वारा धोखा न दिया जाए। नए नियमों के अनुसार, अगर 14, 18, या 22 कैरेट सोने से बने आभूषण या कलाकृति को बीआईएस हॉलमार्क के बिना बेचा जाता है, तो जौहरी को वस्तु की कीमत का पांच गुना जुर्माना या एक साल तक की जेल हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications