नई दिल्ली, जनवरी 12। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गयी है। आज 12 जनवरी को सोना महंगा हुआ है। सोने का रेट फिर से 48000 रु के करीब आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61000 रु के करीब आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
12 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 12 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़च दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 284 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47705 रु से चढ़ कर 47989 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 543 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60440 रु से चढ़ कर 60983 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 283 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47797 रु पर आ गए। मगर आज 22 कैरेट वाला सोना सस्ता हुआ। ये 127 रु सस्ता होकर 43571 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 213 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35992 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 167 रु चढ़ कर 28074 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ से दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें
आपको हमेशा बीआईएस-प्रमाणित गोल्ड ज्वेलर से सोना खरीदना चाहिए। साथ ही आपको ज्वेलर के पास उपलब्ध 10 X मैग्निफाई कांच की सहायता से सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के चार चिह्नों को देखना चाहिए। वे चार चिह्न हैं - बीआईएस मार्क, कैरेट में शुद्धता और सोने के लिए सुंदरता, परख केंद्र का पहचान चिह्न/नंबर और ज्वेलर्स पहचान चिह्न/संख्या।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications