नई दिल्ली, अक्टूबर 20। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 20 अक्टूबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 47500 रु के ऊपर पहुंच गया है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 64000 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
20 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 20 अक्टूबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 162 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47384 रु से चढ़ कर 47546 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8700 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1312 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63110 रु से चढ़ कर 64422 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 162 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47356 रु और 22 कैरेट वाला सोना 148 रु महंगा होकर 43552 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 122 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35660 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 94 रु चढ़ कर 27814 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड में निवेश
डिजिटल सोना सबसे शुद्ध 24-कैरेट सोना होता है क्योंकि इसे सीधे माइनर्स से प्राप्त किया जाता है। डिजिटल गोल्ड को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे गिल्डेड आदि के माध्यम से खरीदा जा सकता है। डिजिटल गोल्ड को अत्यधिक लिक्विडिटी और सुरक्षित माना जाता है क्योंकि सोने का स्वामित्व सीधे निवेशक का होता है।
गोल्ड का रिटर्न
पिछले पांच वर्षों में सोने ने 15 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है। लंबे समय में सोने के मूल्य में लगातार वृद्धि हुई है। महामारी की वजह से कीमतों में अचानक आई तेजी से पिछले साल ही सोने ने 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसलिए, निवेश करते समय, किसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पोर्टफोलियो में सोने का हिस्सा हो। कुछ सलाहकार अपने पोर्टफोलियो में सोने का हिस्सा 10-15 प्रतिशत रखने की सलाह देते हैं। डिजिटल गोल्ड में कोई 100 रुपये से शुरू कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि सोना जोखिम कम करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications