Gold Price Today: आपकी जानकारी के लिए बताते चले कीपिछले सप्ताह सोने की कीमत में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है और यह तेजी लगातार जारी रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सोने की कीमतों में यह तेजी अमेरिका के फीड रेट में कटौती की खबरों के जोर पकड़ने के बाद देखने को मिली है। शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में रिकॉर्ड हाई देखने को मिला और यह 2200 डॉलर के मार्ग को टच कर गई।
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतों में यह तेजी अमेरिका के फेड रेट में होने वाली कटौती की खबरों के बाद देखने को मिली है। फीड रेट में कटौती की चर्चा अमेरिका के सीनेट के सामने जेरोम पॉवेल की टेस्टमनी के बाद शुरू हुई। लेकिन इन एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि वैश्विक आर्थिक प्रदेशों को लेकर चिंताएं और बढ़ते जियो पोलिटिकल टेंशन के कारण भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

वहीं अगर बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यह 66,019 रुपए पर 10 ग्रामपर बंद हुआ। सप्ताह खत्म होने तक एमसीएक्स की कीमत में 2419 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली जो करीब 4 प्रतिशत के बराबर है।
वहीं बाजार बंद होने तक स्पॉट गोल्ड की प्राइस 2179 प्रति आउंस के लेवल पर बंद हुई, यह पिछले शुक्रवार की तुलना में 4.65 प्रतिशत तक ज्यादा का उछल था। पिछले हफ्ते शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 2082 डॉलर प्रति आउंस की रही थी।
पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में आए जबर्दस्त उछाल को ध्यान में रखते हुए एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सोने की कीमतें ऐतिहासिक रूप से बड़ी है और 66356 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं, जिससे एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 4% का उछाल दर्ज किया गया है।
सुगंधा सचदेवा ने आगे कहा कि सोने की कीमतों में आई इस तेजी का कारण कई फैक्टर का कॉम्बीनेशन है। ग्लोबल इकोनामिक लैंडस्केप की चिंता, वैश्विक और जियोपोलिटिकल अनिश्चित्ता, और इंटरेस्ट रेट में कटौती को लेकर लोगों की उभरती हुई इच्छाएं सो मिलकर सोने की कीमतों को बढ़ा रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि शुक्रवार को कॉमेक्स गोल्ड की कीमत 2200 के लेवल को टच कर गई। वह जब कॉमेक्स गोल्ड में अपनी नई पीक प्राइस टच की है। शुक्रवार यानी 8 मार्च 2024 को कॉमेक्स गोल्ड 2202.35 डॉलर पर आउंस के रेट के साथ अपने नए पीक लेवल को टच कर गया। तेजी अमेरिका का अनइंप्लॉयमेंट उत्तर आने के बाद देखी गई।
हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में देखी जा रही शानदार तेजी और रैली के बावजूद ऐसी रिस्क हैं, जो सोने के दाम में आ रही तेजी को धीमा कर सकते हैं। अमेरिका की जॉब रिपोर्ट उन्हें फैक्टर्स में से एक है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2,75,000 लोगों की नौकरियों की वजह से अमेरिका के सेंट्रल बैंक द्वारा संभावित ब्याज दर की कटौती में देरी देखने को मिल सकती है। ऐसे ही कुछ कारणों की वजह से सोने की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी में धीमापन देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Home Loan: घर खरीदने के लिए चाहिए होम लोन! तो इन बैंक में लगेगा सबसे कम ब्याज
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
