Gold Price Outlook: सोने के दाम में पिछले कई दिनों से तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(एमसीएक्स) पर सोने का भाव 381 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा। आज 13 फरवरी को सोने का भाव 85862 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमत में लागातर हो रही तेजी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि फरवरी के महीने में 1 लाख तक भी सोने का भाव पहुंच सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसके पीछे कौन-कौन से फैक्टर्स हो सकते हैं।

सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी के कारण
डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ प्लान की वजह से ट्रेड वार जैसी स्थिति पैदा हो गई है और निवेशकों को सोने जैसा सुरक्षित निवेश नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रुपये के अभी और गिरने के आसार हैं, जिस कारण गोल्ड एक बेहतर ऑप्शन बन गया है। जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण भी निवेशकों के बीच सोने की मांग बढ़ रही है।
विश्लेषक ने सोने की तेजी पर दी राय
आस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के वाइस प्रेसिडेंड अक्षा कंबोज (Executive Chairman of Aspect Global Ventures Pvt. Ltd. And Vice president of the India Bullion and Jewellers Association (IBJA) ने बताया, "सोना हमेशा से ही एक विश्वसनीय सुरक्षित-संपत्ति रहा है, और मौजूदा आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को देखते हुए, इसकी ऊपर की गति आश्चर्यजनक नहीं है। वर्तमान में, हम सोने की कीमतों को ₹84,399 प्रति 10 ग्राम के आसपास देख रहे हैं, और वैश्विक मांग, केंद्रीय बैंक की खरीद और महंगाई के दबाव के साथ, ₹1 लाख के निशान तक पहुंचना भी एक अलग संभावना है।
कई कारण इस उछाल को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें केंद्रीय बैंकों द्वारा रखे गए सोने के भंडार में वृद्धि, महंगाई की चिंता और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का डेप्रिसिएशन शामिल है। इसके अलावा, ट्रम्प प्रशासन द्वारा हाल ही में लागू की गई टैरिफ नीतियों ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता में और योगदान दिया है, जिससे निवेशकों को बचाव के रूप में सोने की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया गया है। हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता, जिसमें ट्रम्प कथित तौर पर हस्तक्षेप करने और भू-राजनीतिक तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, सोने की कीमतों में एक बड़ा उलटफेर कर सकती है। वैश्विक संघर्षों में कोई भी कमी सुरक्षित-संपत्ति की मांग को कम कर सकती है और सोने की तेजी की प्रवृत्ति को प्रभावित कर सकती है।
ऐसा कहा जाता है कि, शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं, और जबकि व्यापक प्रवृत्ति तेजी की बनी हुई है, निवेशकों को सूचित रहना चाहिए और सही बाजार विश्लेषण के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। सोने की ऊंची कीमतें खुदरा खरीदारों और ज्वैलर्स के लिए निवेश मूल्य बढ़ाती हैं, लेकिन वे सामर्थ्य संबंधी चुनौतियां भी पैदा करती हैं। यह एक दोधारी तलवार है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों को सोने की स्थिर वृद्धि से लाभ होने की संभावना है।"
सराफा बाजार में सोने की चाल
आज सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 400 रुपये उछलकर 79,950 रुपये पर है औरआज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 380 रुपये उछलकर 87,200 रुपये पर आ गई है। सोने के दाम में तेजी कई खरीदारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications