सोने-चांदी के दाम में आज बड़ा बदलाव हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी आज सोना 850 रुपये की बढ़त के साथ 42,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी के दाम में आज बड़ा बदलाव हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी आज सोना 850 रुपये की बढ़त के साथ 42,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी भी पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से संभलती हुई 2,400 रुपये की उछाल के साथ 38,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से स्थानीय बाजार में इनके दाम बढे हैं।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोना हाजिर 30.80 डॉलर (दो फीसदी से ज्यादा) की बढ़त के साथ 1,502.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 30.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,509.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया है कि सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की डिमांड बढ़ी है। इसके परिणाम स्वरूप अंतरार्ष्ट्रीय सराफा बाजारों में कीमतों में वृद्धि देखी गई है। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.71 डॉलर की बढ़त के साथ 12.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी कीमतों में एक बार फिर बढ़त देखी जा रही है। शुक्रवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोना 420 रुपये की बढ़त के साथ 40916 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम सोना 40496 रुपये पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 फीसद शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 42,570 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 42,400 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 38,800 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 36,322 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 870 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 880 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 31,400 रुपये


Click it and Unblock the Notifications