नई दिल्ली, मार्च 8। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में कमजोरी आई है। आज 08 मार्च को सोने के रेट नीचे फिसले हैं। सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। सोने के उलट आज चांदी महंगी हुई है। आज आई तेजी के साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 71 हजार रु के करीब पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के ताजा रेट।
08 मार्च के सोने रेट
मंगलवार 08 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 47 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 53595 रु से गिर कर 53548 रु पर आ गया। इस समय सोने की कीमत अगस्त 2020 के 56200 रु के रिकॉर्ड हाई से करीब 2650 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 310 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 70580 रु से चढ़ कर 70890 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 46 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 53334 रु और 22 कैरेट वाला सोना 43 रु सस्ता होकर 49050 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 35 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 40161 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 27 रु फिसल कर 31326 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
