नई दिल्ली, अगस्त 5। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि ये गिरावट बहुत अधिक नहीं है, जिसके चलते सोना 48000 रु के ही ऊपर बरकरार है। सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम आज काफी गिरे हैं। इससे चांदी का रेट 67500 रु के करीब आ गया है। चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
05 अगस्त के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 41 रु प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48050 रु से गिर कर 48009 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 669 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 68241 रु से गिर कर 67572 रु आ गए। इससे पहले कल सोने के दामों में मामूली बढ़त हुई थी, मगर चांदी काफी उछली थी।
देखें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 41 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47817 रु और 22 कैरेट वाला सोना 38 रु सस्ता होकर 43976 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 31 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 36007 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 24 रु गिर कर 28085 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
हॉलमार्क है जरूरी
16 जून 2021 से देश में हॉलमार्क का नियम लागू हो गया है। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
हॉलमार्क बताएगा सोने की शुद्धता
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications