सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। सोने-चांदी के हाजिर भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 51000 के नीचे खुला
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। सोने-चांदी के हाजिर भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 51000 के नीचे खुला। वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार के मुकाबले गोल्ड आज 340 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50844 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 1559 रुपये प्रति किलो के नुकसान के साथ 64362 रुपये पर खुली।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमत लुढ़की आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46573 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64362 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
24 कैरेट शुद्ध सोने पर 999 लिखा होता है।
22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा होता है।
21 कैरेट सोने की पहचान 875 लिखा होता है।
18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है।
14 कैरट ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर सोना-चांदी
घरेलू बाजार की तरह ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 6.90 डॉलर यानी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 1,937.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। दूसरी ओर हाजिर बाजार में सोने का भाव 7.92 डॉलर यानी 0.41 फीसद की गिरावट के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.22 डॉलर यानी 0.80 फीसद की गिरावट के साथ 27.18 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.27 डॉलर यानी 0.98 फीसद की गिरावट के साथ 27.18 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
सोना दिवाली तक पहुंच सकता 65,000
कोरोना संकट के चलते दिवाली तक सोने का भाव 65000 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच सकता है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा गोल्ड-सिल्वर रेशियो से यह पता चलता है कि चांदी की कीमत ज्यादा नहीं है और कमोबेश यह न्यूट्रल है। सोने में तेजी जारी रहेगी। वैश्विक बाजार में सोने का टार्गेट प्राइस 2100 डॉलर प्रति औंस है। दिसंबर तक भाव 2,350 डॉलर तक जा सकता है। ऐसे में भारतीय बाजार में सोना दिवाली तक 65,000 पहुंच सकता है, जबकि चांदी 90,000 छू सकती है। कोरोना महामारी के चलते वैश्विक मांग घटने से जुलाई में देश से रत्नों और आभूषणों का निर्यात 38.10 प्रतिशत कम होकर 1.35 अरब डॉलर (लगभग 10,185 करोड़ रुपये) पर आ गया। साल भर पहले जुलाई में यह निर्यात 2.2 अरब डॉलर यानी लगभग 15,112 करोड़ रुपये था। देश के कुल निर्यात में इस क्षेत्र का योगदान लगभग 15 प्रतिशत है। इससे भारत के कुल राजस्व पर भी असर होगा।
कल तक सस्ता सोना खरीदने का मौका
सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए कल तक का अच्छा मौका है। सरकार लोगों को सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोने में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत 31 अगस्त से सोने में निवेश का मौका मिला है जो कि कल तक यानी चार सितंबर तक निवेश किया जा सकेगा। यह मौका ऐसे समय में आया है, जब सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब पांच हजार रुपये गिर चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 31 अगस्त को सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम का छठा चरण लांच कर रहा है। इसके लिए आरबीआइ ने 5,117 रुपये प्रति ग्राम का भाव रखा है। डिजिटल माध्यम से आवेदन और भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी दी जाएगी। ऐसे निवेशकों के लिए बांड के तहत प्रभावी भाव 5,067 रुपये प्रति ग्राम होगा। नई सीरीज के गोल्ड बांड आठ सितंबर को इश्यू कर दिए जाएंगे। इस स्कीम के तहत सबसे छोटा बांड एक ग्राम के सोने के बराबर होगा। कोई भी निवेशक एक वित्त वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम के बराबर गोल्ड बांड खरीद सकता है। कुल मिलाकर व्यक्तिगत तौर पर बांड खरीदने की सीमा चार किलोग्राम है। ट्रस्ट या संगठन के मामले में यह सीमा 20 किलोग्राम तय की गई है।


Click it and Unblock the Notifications