नई दिल्ली, फरवरी 2। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 02 फरवरी को सोना एक बार फिर से नीचे फिसला है। सोने का रेट 48000 रु के करीब आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61500 रु के नीचे आ गई है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
02 फरवरी को सोने और चांदी के रेट
02 फरवरी को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 246 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48254 रु से गिर कर 48008 रु पर आ गए। यह 2020 के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 235 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61610 रु से गिर कर 61375 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 245 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47816 रु और 22 कैरेट वाला सोना 226 रु सस्ता होकर 43975 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 185 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36006 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 144 रु गिर कर 28085 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कैसा रहा बजट
रत्न और आभूषण उद्योग ने केंद्रीय बजट 2022-23 का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें कुछ बहुत जरूरी सुधार शामिल हैं जो आने वाले वर्ष में इस क्षेत्र को कई गुना ग्रोथ के लिए प्रेरित करेंगे। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने कहा कि यह क्षेत्र (ज्वेलरी) देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है और देश हीरा प्रोसेसिंग में प्रमुख लीडर है।
आयात शुल्क घटा
कटे और तराशे हीरों पर आयात शुल्क को मौजूदा 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने से इस क्षेत्र को और मजबूत करने और अपनी लीडरशिप स्थिति बनाए रखने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए कट और पॉलिश किए गए हीरे और रत्नों पर आयात शुल्क में कटौती करने की घोषणा की, जबकि इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कटे हीरों इसे शून्य कर दिया। इन फैसलों से पूरे उद्गोय को काफी फायदा होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications