सोने की कीमत में पिछले दो हफ्ते से गिरावट का दौर जारी है। ये सिलसिला 24 अगस्त को भी जारी रहा।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में पिछले दो हफ्ते से गिरावट का दौर जारी है। ये सिलसिला 24 अगस्त को भी जारी रहा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सोना धड़ाम हो गया। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

आज हफ्ते के पहले दिन सोने के रेट में मामूली तेजी आई। देशभर के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव शुक्रवार की तुलना में 19 रुपये चढ़कर 51,992 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का भाव शुक्रवार की तुलना में 1040 रुपये बढ़कर 66,374 रुपये पर खुला। शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। बाजार खुलते ही चांदी 65334 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी का आज का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51992 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38994 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 66374 रुपए से गिरकर 65334 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की मूल्य का औसत मूल्य निकालकर प्रकाशित किया जाता है। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। इन रेट्स में जीएसटी शामिल नहीं है।
सोना रिकॉर्ड हाई बनाकर 4000 रु हुआ सस्ता
सोने में पिछले 10 साल का हिस्टोरिकल रिटर्न देखें तो अगस्त महीने में पीली धातु ने औसतन हर साल बेहतर रिटर्न दिया है। लेकिन इस साल अगस्त सोने के लिए बहुत ही उतार चढ़ाव वाला महीना रहा है। इस महीने सोने ने रिकॉर्ड हाई 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम बनाया, वहीं रिकॉर्ड हाई से अब सोना करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है। बता दें कि 21 अगस्त को साना 52016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में निगेटिव ट्रेड अभी एक दो दिन जारी रह सकता है। सोने में इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट बनी हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार स्टेबल होने तक निवेशकों को इंतजार करना चाहिए। लंबी अवधि में सोने का आउटलुक बेहतर है।
सोना में इस साल 43% तक रिटर्न के बाद बना दबाव
साल 2019 में अच्छा रिटर्न देने के बाद इस साल भी सोने में शानदार तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2019 को सोने का भाव एमसीएक्स पर 39108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अगस्त के पहले हफ्ते में सोना 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी हर 10 ग्राम पर करीब 17 हजार रुपये या करीब 43 फीसदी रिटर्न मिला है। हालांकि रिकॉर्ड हाई से अभी सोने में करीब 4000 रुपये गिरावट आ चुकी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications